फॉलो करें

अक्षय उपयोगी बीज — नीति सिंह

76 Views
“बीज  में  वृक्ष  के सारे गुण हैं छुपे,
जानने के लिए थोड़ा मन चाहिए।
देखना हो अगर कुदरती खेल तो,
खाद माटी व पानी जतन चाहिए।”
डॉ अवधेश कुमार अवध जी की ये पंक्तियां रखने का मोह छोड़े बिना यह जानना समीचीन होगा कि बीज न सिर्फ अपने उर में विशाल वृक्ष छुपाए रखता है बल्कि स्वास्थ्य का भंडार भी रखता है। अक्सर हम यह सोचते हैं कि इन ‘बीजों ‘ मे ऐसा क्या होता है जो यह हमारे लिए इतने लाभदायक साबित होते हैं! यह तो सोचने लायक बात है कि यह आकार में इतने छोटे होते हैं लेकिन इतना लाभ कैसे प्रदान कर देते है! यह छोटे आकार के बीज अद्भुत गुणों से युक्त होता है, इसे “जादू की पुडिया ” कहना गलत  न होगा। इसका इस्तेमाल सदियो से सेहत और सुंदरता को निखारने में किया जाता रहा है । बीजों में प्राकृतिक पोषक तत्व और अन्य हेल्दी पदार्थ होते हैं जो इन्हें  इतना महत्वपूर्ण बनाते हैं।
      बीजों का सेवन हमारी सेहत और खूबसूरती के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों का पावरहाउस है। फाइबर, ओमेगा-3, फैटी एसिड, प्रोटीन और आवश्यक विटामिन तथा मिनरल से भरपूर होते हैं। इन्ही कारणों से ये ‘सुपरफूड’ कहे जाते हैं।
      अगर आप प्रोटीन और गुड फैट जैसे  विभिन्न पोषक तत्वों को अपनी  डाईट मे शामिल करना चाहते हैं तो आपको इनका प्रयोग जरूर करना चाहिए। एक बार इन्हें अपने आहार का हिस्सा बनने का मौका देकर देखें, ये कभी भी आपको निराश  नहीं करने वाले हैं। अगर आप  को ड्राईफ्रूट नहीं पसंद तो ये उसका एक बहुत अच्छा विकल्प हैं।
बीजों के लाभ
सारे बीजों में एटी ऑक्सीडेट्स होते हैं और सभी अपने खास  गुणो से भरपूर होते हैं।
* सूरजमुखी के बीजों मे पाली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, विटामिन-ई और मैग्नीशियम भी होता है। ये हड्डियो को मजबूत और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
*कद्दू के बीजों मे कैरेटनॉयड होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
* विटामिन -बी और कैल्शियम के लिए सेम के सीड्स को अपने आहार में शामिल करें। ये स्किन को चमकदार बनाने मे सहायक होते हैं।
* ओमेगा-3 के लिए अलसी के बीजों को डाईट मे शामिल करें। ये आप को  स्वस्थ रखने एवं बीमारियों को दूर रखने के लिए एक चमत्कारी फार्मूला है। इसमें मौजूद अल्फालिन ओलेनिक एसिड आपको ओमेगा-3 प्रदान करवाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
*इन  चमत्कारी सीड्स को रोस्ट करके उन्हें स्नैक्स की तरह  भी लिया जा सकता है।
*आप इन्हें बेक की गई डिश में भी एड कर  सकते है।
*मफिन और कुकीज को क्रंची बनाने में भी इनका प्रयोग कर सकते हैं।
*सलाद के ऊपर व दही में शामिल करें।
*फलों की स्मूदी व मिल्क शेक में प्रयोग जरूर करें।
*सर्दियों में सीड्स से बने लड्डू और  बर्फी  सभी उम्र  के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। यह हमारे शरीर को गर्माहट एवं ऊर्जा प्रदान करने  में सहायक होते हैं।
आइए बीजों का सदुपयोग करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करें।
नीति सिंह प्रेरणा
संपर्क नं. 8787573644
प्रयागराज, (उ.प्र.)

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल