फॉलो करें

अखिल असम भोजपुरी परिषद की उपाध्यक्ष बीनापानी मिश्रा की सास का निधन  

33 Views
शिलचर, 6 अक्टूबर: अखिल असम भोजपुरी परिषद की केंद्रीय समिति की उपाध्यक्ष वीनापानी मिश्रा की सास तथा बराक हिंदीभाषी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित राजेश मिश्रा की मां 74 वर्षीय धर्मपरायण देवंती मिश्रा नहीं रही। उनका निवास काछार जिले के असम विश्वविद्यालय के निकट दुर्गाकोना में है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पेशे से शिक्षक पुत्र राजेश मिश्रा ने बताया कि मां देवंती लंबे समय से वृद्धावस्था की बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें कई बार चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन अंत तक बचा पाना मुश्किल हो गया । उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। देवंती मिश्रा अपने पीछे पूरा हरा भरा परिवार छोड़कर चली गई। पुत्र राजेश मिश्रा, पुत्री मंजू तिवारी, पुत्रवधू वीनापानी मिश्रा और गायत्री मिश्रा सहित पोते-पोतियां है। वहीं अखिल असम भोजपुरी परिषद, काछार इकाई के अध्यक्ष युगल किशोर त्रिपाठी, महासचिव मनीष पांडेय, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कैलास गुप्ता, सचिव दिलीप चौहान, सह – सचिव प्रदीप कुर्मी, बराक हिंदीभाषी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, महासचिव केशव दीक्षित और ब्रह्मज्योति संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल