फॉलो करें

अवैध हथियार सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

36 Views
अवैध हथियार सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बदरपुर पुलिस के एनकाउंटर में अवैध हथियार सप्लायर नूरुल इस्लाम मारा गया। करीमगंज जिला पुलिस अधीक्षक पद्मनाभ बरुआ ने घटना की सच्चाई स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान नूरुल इस्लाम (31) के रूप में हुई है। उसका घर करीमगंज जिले के पाथरकांडी थाना क्षेत्र के धौलछड़ा लामारग्राम में है। पुलिस अधीक्षक बरुआ ने बताया कि पूछताछ के दौरान नूरुल इस्लाम की बातों की जांच करने के लिए सोमवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस उसे साथ लेकर बदरपुर के निराला गांव में जाते वक्त उसने अचानक एक कांस्टेबल की बंदूक छीन लिया एवं फायरिंग किया। उसके साथ के अन्य पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। बाद में पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल नुरूल को श्रीगौरी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना में किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है। हालांकि तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। इधर सोमवार दोपहर एक साथ गिरफ्तार हुआ नागा युवक हेनौ लियांग खियाम फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
उल्लेखनीय है कि, गुप्त सूचना के आधार पर, सोमवार दोपहर में बीएसएफ एवं असम पुलिस ने संयुक्त रूप से नागालैंड के तुएनसांग के 22 वर्षीय हिनौ लियांग खियम एवं करीमगंज जिले के पाथरकांदी लामारग्राम के 31 वर्षीय नूरुल इस्लाम को बदरपुर में शिलचर-गुवाहाटी ट्रेन में चढ़ते समय अवैध हथियार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों को हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल