फॉलो करें

असम मिजोरम सीमा पर दो घर जलाए जाने से तनाव में वृद्धि, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती

30 Views
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 6 जून: हाइलाकांदी जिले के असम-मिजोरम सीमा पर फिर से दो घर जला दिए गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामनाथपुर थाना इलाके के मिजोरम सीमा पर गल्लाछड़ा गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध मिजो उपद्रवियों ने खाली पड़े दो घरों में आग लगा दी। घटना के खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी रोहन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन चक्रवर्ती एवं सार्कल अधिकारी सोमा राय ने स्थिति का जायजा लिया। यह पता चला है कि कचुरथल में मिज़ो आक्रमण से बेदखल लोगों ने मिज़ो बलों पर हमला किया, और मिज़ों ने यह झूठे आरोप लगाते हुए फिर से दो घरों में आग लगा दी। पिछले फरवरी महीने में कचुरथल में संगठित कई घरों में आग लगाने के घटना के बाद से यह इलाका निर्जन है। इसलिए शुक्रवार रात को हुए अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इधर आज दक्षिण हाइलाकांदी में असम-मिजोरम सीमा पर गल्लाछड़ा गांव में अग्निसंयोग के घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने कहा कि अगले दो दिनों में असम-मिजोराम सीमा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री स्तर की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मिजो उपद्रवियों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे गल्लाछड़ा गांव में दो परित्यक्त घरों में आग लगा दी। अब सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण है। इलाके में और भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में हाइलाकांदी जिले के सीमा विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल