फॉलो करें

असम विश्व महाविद्यालय में दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजित

80 Views

16 और  17 मार्च 2023  प्रेमंद्र गोस्वामी सभागार में असम विश्वविद्यालय सिलचर के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा ”कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य” विषय पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया  गया। कार्यशाला  के उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए प्रो. राजीव मोहन पंत, कुलपति, असम विश्वविद्यालय सिलचर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कार्यशालाओं के माध्यम से राजभाषा हिंदी के ज्ञान को अद्यतन किया जाता है। आज प्रौद्योगिकी के युग में राजभाषा हिंदी में कार्य करना आसान हो गया है। हम एक कंप्यूटर पर कई भाषाओं में कार्य कर सकते हैं। संवैधानिक दृष्टिकोण से राजभाषा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग करने में  आज का कार्यशाला सार्थक साबित होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। वे आगे बोलते हुए कहा कि असम विश्वविद्यालय हिंदी के विकास में निरंतर प्रयास कर रहा है।  उन्होंने राजभाषा प्रकोष्ठ की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। संसाधन पुरुष के रूप में डॉ. गोविंद शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग एवं श्री के आनंद कुमार सिंह ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया । कार्यशाला में लगभग 40 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन असम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदोष किरण नाथ ने प्रतिभागी को  प्रमाण पत्र दिया। हिंदी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कार्यशाला का संचालन किया और कर्मचारियों से अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने की अपील की। हिंदी अनुवादक श्री पृथ्वी राज ग्वाला ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संतोष ग्वाला, हिंदी टंकक के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल