फॉलो करें

आयुर्वेद महाविद्यालय में 21 को पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा पर संगोष्ठी का आयोजन

44 Views
गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन, आरोग्य भारती, विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा की प्रेरणा से आगामी 21 अक्टूबर को आयुर्वेद महाविद्यालय गुवाहाटी में पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में राज्य के सभी गोशाला संचालकों से हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है।
विहिप गोरक्षा के पूर्वोत्तर क्षेत्र पालक एवं केंद्रीय मंत्री उमेश चन्द्र पोरवाल ने शनिवार को बताया कि गोवंश रक्षण एवं संवर्धन से जुड़े हम सबका परम सौभाग्य है कि गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र देवलापार, नागपुर से प्रधान वैद्य नंदिनी भोजराज, विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री सुनील बालकृष्ण मानसिंहका अपने तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। दोनों हस्तियां 20 से 22 अक्टूबर तक गुवाहाटी में प्रवास पर रहेंगी।
गुवाहाटी में 20 अक्टूबर को आईआईटी गुवाहाटी में दोपहर एक बजे से देशी गोवंश के विकास एवं पंचगव्य चिकित्सा के संबंध में एक बैठक आयोजित की गयी है जबकि 21 अक्टूबर को आयुर्वेद महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा के असाध्य रोगों पर सफल अनुभव एवं गोमूत्र अर्क के पांच अंतरराष्ट्रीय पेटेंट पर परिचर्चा होगी।
शाम तीन बजे से आरंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय गुवाहाटी के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत शर्मा करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में सुनील बालकृष्ण मानसिंहका एवं प्रधान वैद्य पंचगव्य चिकित्सा वैद्य नंदिनी भोजराज अपने विचार व्यक्त करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री दिनेश तिवारी तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, गुवाहाटी के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. विष्णु प्रसाद शर्मा हिस्सा लेंगे। इस मौके पर आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर, वैद्य, विद्यार्थी एवं गोप्रेमी भी मौजूद रहेंगे।
इसी कड़ी में आगामी 22 अक्टूबर को गुवाहाटी स्थित विहिप मुख्यालय पांचजन्य भवन में सुबह आयुर्वेद वैद्य एवं संचालों के साथ एक संगोष्ठी तथा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल