फॉलो करें

करवा चौथ , 24 अक्टूबर पर विशेष

95 Views
*करवा चौथ*
कार्तिक चतुर्थी मांगलिक त्यौहार
दीर्घायु वर की कामना करें अपार..
पिया संग रहे मेल मिलाप
सिन्दूर दमकें अखंड लाल..
अपूर्व जोड़ी में मिलन
करवा चौथ माँ दे वरदान…
उत्साह भरा है व्रत
प्यारी रीति रिवाज..
विधिवत कथा सुन
भेंट चढ़ाये मीठे पकवान..
रक्षासुत्र थाल संजोए दीपक
महकें लाल जुड़ें प्यार गुलाब…
 हरी दूर्वा थाली भरा मोदक
अक्षत रोली मोली है चन्दन..
गौरी पुत्र गणेश की प्रतिमा
रिद्धि सिद्धि संग पूजन…
आसन विराजें करवा चौथ माता
अखंड सुहाग माँ है वर दाता…
सुहागिन को शृंगार हर देना..
मेहन्दी हाथों में सुन्दर
ओढ़े लाल रंग गोटे चुनढ..
माँग टिक्का और नथनी
प्यारी सज तैयार दुल्हन..
पुश्तैनी हाथों में है कंगन
लम्बी उम्र में माँग है दुआएँ…
सुहागिनें करें चन्द्रमा दर्शन
रात्रि दे अर्घ हर्षित हो मग्न..
मन्नतें चौथ माँ करना पूरी
पिलायें जल ख़ुद ही पति..
 हिन्दू संस्कृतियाँ अनंत रूप
चौथ माँ से करती है विनती
अमर सुहाग माँ भर दे झोली…
सुरक्षित कवच बनाएँ नियति…
*शकुन्तला सरावगी*
*हनुमान सिंघानिया रोड , डिब्रूगढ़ ( असम )*

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल