फॉलो करें

कार्बी आंगलोंग में जीत का सिलसिला बरकरार रखेगी भाजपा: रूपम गोस्वामी

65 Views

असम प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने कहा कि भाजपा नेतृत्वाधीन असम सरकार पहाड़ी जिला कार्बी आंगलोंग में विकास का नवजागरण करने सफल हुई है। कार्बी आंगलोंग के लोग इस विकास एवं नवजागरण को देखा है। इसलिए कार्बी आंगलोंग स्वायत्तशासी परिषद (केएएसी) के चुनाव में भाजपा जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए परिषद की सभी 26 सीटों पर विजय हासिल करने में सक्षम होगी।

सोमवार को यहां गोस्वामी ने कहा है कि आज केएएसी का चुनाव का प्रचार संपन्न हो गया। चुनावी प्रचार में असम सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य सरकार मंत्री पीयूष हजारिका, बिमल बोरा, रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, परिमल शुक्लबैद्य, योगेन महन, अजंता नेउग, संजय किसान के साथ 26 परिषदीय चुनाव क्षेत्रों के प्रभारी, सह प्रभारी एवं विधायकों की टीम, पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी के सभी 26 उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार में भाग लिया।

गोस्वामी ने कहा है कि भाजपा नेतृत्वाधीन असम सरकार के शासन में आने के बाद तुलीराम रांगहांग के नेतृत्व में गठित केएएसी ने कार्बी भूमि में सर्वत्र विकास करने में सक्षम हुए हैं। बीते समय में कार्बी भूमि में 12 हज़ार किमी सड़क को पक्का किया गया है। साथ ही 40 से भी अधिक पक्का पुलों का निर्माण किया गया है। स्वच्छ भारत अभियान के अधीन परिषद की ओर से 1,14,000 शौचालयों का निर्माण किया गया है। कार्बी आंगलोंग में कई उच्च शिक्षा अनुष्ठान, चिकित्सा महाविद्यालय, इको पार्क के साथ तीन हेलीपैड बनाये गये हैं।

गोस्वामी ने कहा है कि डिफू शहर के बीच में 60 बीघा जमीन पर एक अत्याधुनिक अट्टालिका का निर्माण किया गया है। 26 केएएसी में 26 परियोजनाओं का निर्माण का काम खत्म होने वाला है। एक मिनी स्टेडियम, ध्वनि नियंत्रित प्रेक्षागृह और एक इंडोर स्टेडियम की व्यवस्था की गयी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की कोशिशों से आज कार्बी आंगलोंग के अनेक विद्रोही संगठन हथियार छोड़कर वापस सामान्य जीवन जीने लगे हैं। जिसके कारण कार्बी भूमि बहुत तेजी से शांति और समृद्धि की ओर जाने लगा है।

असम सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा कार्बी आंगलोंग के विकास पर काफी जोर दिया है। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद एक साल होने के पहले ही उन्होंने नौ बार कार्बी आंगलोंग के दोनों जिलों का भ्रमण कर कार्यों का जायजा लेते रहे हैं। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के काम ने लोगों को आकर्षित किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कार्य से प्रभावित होकर केएएसी के 26 परिषदीय चुनाव क्षेत्रों में भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल