फॉलो करें

गुवाहाटी की राजीता सिंह वर्ल्ड एनआरआई सोशल एंड कल्चरल एसो. के असम की महिला अध्यक्षा मनोनीत 

56 Views
गुवाहाटी की श्रीमती राजीता सिंह को विश्व प्रवासी धर्म परिषद विचार परिवार द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड एनआरआई सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन के असम प्रदेश की महिला अध्यक्षा मनोनीत किया गया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्वोत्तर के प्रभारी डॉ रणवीर सिंह लाइश्रम ने एक पत्र के द्वारा श्रीमती राजीता सिंह को नियुक्ति प्रदान करते उनसे संस्था को मजबूत करने के लिए सक्रिय रुप से कार्य करने का अनुरोध किया। संस्था का मुख्यालय सारनाथ, वाराणसी में है तथा संपर्क कार्यालय जानकी घाट अयोध्या में है।
उल्लेखनीय है कि प्रेरणा भारती हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मुखिया शिलचर निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ, गो माता, गीता माता, गंगा माता, प्राकृतिक, राष्ट्र, मातृभूमि, सनातन, संस्कृति, संस्कार, संस्कृत, जलचर, थलचर, नभचर, हिन्दू जागरण, हिन्दू एकता, सामाजिक सेवा, मानव सेवा विश्व सेवा, विश्व शांति के लिए समस्त विश्व में विगत 21 वर्षो से एकल समूहों में कार्य कर रहा था । भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार परिवार के राष्ट्र सेवको द्वारा हिन्दू जागरण का कार्य विगत 21 वर्षो से समस्त विश्व में किया जा रहा है।
दिलीप कुमार और श्रीमती राजीता सिंह के मनोनयन पर संगठन के प्रमुख सत्यप्रकाश तिवारी, पूर्वोत्तर के संगठन मंत्री एस पी सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल