फॉलो करें

गुवाहाटी प्रेस क्लब से आमंत्रित नहीं थे राहुल गांधी: पीयूष हजारिका

58 Views

गुवाहाटी,  राज्य के सूचना जनसंपर्क, जल संसाधन आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी गुवाहाटी प्रेस क्लब से राहुल गांधी के आमंत्रण को लेकर झूठ बोल रही है। मंत्री हजारिका आज यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जोराबाट-खानापारा-बसिष्ठ चारियाली-लोखरा -गरचुक-जालुकबारी से गुजरने का कार्यक्रम तय था। मंत्री पीयूष हजारिका ने गौहाटी प्रेस क्लब (जीपीसी) द्वारा राहुल गांधी के निमंत्रण के बारे में झूठ बोलने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

हजारिका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व झूठ बोल रहा है, जिसे प्रेस क्लब के महासचिव संजय राय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। प्रेस क्लब द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि ऐसे मामले में, हमें उन्हें गुवाहाटी के माध्यम से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने की अनुमति क्यों देनी चाहिए? अगर प्रेस क्लब ने उन्हें आमंत्रित किया होता, तो हम उन्हें जीएस रोड से गुजरने देते। बड़ी बसों सहित 200 वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे सकते।

हजारिका ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक “अन्याय” यात्रा है।

“असम के लोग कांग्रेस शासन के दौरान किए गए अन्याय के लिए राहुल और कांग्रेस पार्टी से माफी चाहते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा महज एक पर्यटक आकर्षण है।

मंत्री ने बीते रविवार को असम के शोणितपुर जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा पर शारीरिक हमले पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा “मैं इस घटना से व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, लेकिन उस दिन क्या हुआ उसका सबूत हमारे पास है। कुछ लोगों द्वारा ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर क्यों भड़क गए कांग्रेस नेता? हमारे पास यह साबित करने के लिए सभी सबूत हैं कि उस दिन सबसे पहले वाहन से कौन बाहर निकला और किसने उकसाया। हजारिका ने आगे कहा, हम इसे समय पर सार्वजनिक करेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल