फॉलो करें

गुवाहाटी फैंसी बाजार में आज कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित

43 Views

गायत्री प्रज्ञा मंडल फैंसी बाजार के द्वारा आज मंगलवार को गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन पंचायती ठाकुरबाड़ी जेल रोड फैंसी बाजार में किया गया। कार्यक्रम का संचालन नारी शक्ति श्रीमती साधना राठी एवं पदमा शर्मा ने किया। शांतिकुंज से पधारे श्री प्रदीप जी शर्मा ने मां गायत्री एवं परम पूज्य गुरुदेव के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आज यज्ञ में गायत्री मंत्र के 108 मंत्रों की आहुति दी तथा 108 घरों में गायत्री यज्ञ करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में महेंद्र जी अग्रवाल, तनसुख राठी, राजेश तायल, रवि शर्मा, अभय घोषाल, जितेंद्र गुप्ता, भागचंद जी जैन का विशेष सहयोग रहा। आज के दिन ही नारी जागरण हेतु नारी शक्ति केंद्र की कमेटी गठित की गई, जिसमें कंचन केजरीवाल ,सोनी गुप्ता, सरोज जालान, संगीता जालान, आशा चौधरी, अभिलाषा तायल, श्वेता तायल, शिवली एवं यशस्वी राखी को सदस्य बनाया गया। अंत में मां गायत्री एवं यज्ञ भगवान के आरती की तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल