फॉलो करें

गूगल ने डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया फारसी नववर्ष नौरोज 2024

33 Views

Google कई खास मौके पर डूडल तैयार करता है। इसी प्रकार आज Google के होमपेज पर फारसी नववर्ष नौरोज को सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार डूडल तैयार किया गया। नौरोज का फारसी में अर्थ नया दिन है जो कि एक प्राचीन ईरानी त्योहार और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। आइए इस डूडल के इतिहास के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वसंत विषुव के दौरान पृथ्वी की धुरी न तो सूर्य की ओर झुकी होती है और न ही सूर्य से दूर होती है। पृथ्वी की इस स्थिति के चलते सभी अक्षांशों पर लगभग समान मात्रा में दिन का प्रकाश और अंधकार आता है। यह उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है, इसमें प्रकृति का पुनर्जन्म होता है। डूडल के डिजाइन में फारसी संस्कृति को दर्शाया गया है, जिसमें कलरफुल फूलों को पैटर्न, पारंपरिक सुलेख और हफ्ट-सिन टेबल जैसी वस्तुएं शामिल हैं। यह टेबल फारसी अक्षर “Sin” से शुरू होने वाली 7 वस्तुओं से सजी है, जो पुनर्जन्म, स्वास्थ्य और समृद्धि जैसे कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है।

नौरोज का इतिहास- नौरोज 3 हजार से ज्यादा सालों से मनाया जा रहा है, जो प्राचीन फारस में शुरू हुआ और अफगानिस्तान, अजरबैजान और तुर्की जैसे पड़ोसी देशों में फैल गया। इसे यूनेस्को द्वारा मानवता की सांस्कृतिक विरासत के तौर मान्यता मिली है। इस मौके पर घरों पर वसंत की सफाई, परिवार और दोस्तों से मिलना, गिफ्ट का आदान-प्रदान करना और सब्जी पोलो और मछली जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जाता है।  नवरोज धार्मिक और सांस्कृतिक के अलावा नई चीजों, आशा और एकता से भरा हुआ है। Google का डूडल इस प्राचीन त्योहार की विरासत की एक सुखद याद दिलाता है। समय के साथ यह अन्य देशों में फैल गया। आज यह मध्य एशिया, मध्य पूर्व और यहां तक ​​कि बाल्कन के कुछ हिस्सों में कई अलग-अलग धर्मों और जातियों के लोगों द्वारा इसे मनाया जाता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल