फॉलो करें

ट्रक ने मैजिक वाहन को मारी टक्कर, सात की मौत व पांच घायल

81 Views
तिनसुकिया (असम), 6 सितंबर (हि.स.)। काकपथार के बरदिराक तिनिआली में मंगलवार की रात ट्रक और मैजिक वाहन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। यह सभी दुमदुमा के साप्ताहिक बाजार से डिराक सोनजान लौट रहे थे। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि मंगलवार की रात दुमदुमा के साप्ताहिक बाजार से 12 लोग एक मैजिक वाहन से डिराक सोनजान लौट रहे थे। बरदिराक तिनिआली में उनके मैजिक वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मेें मैजिक वाहन सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से अब तक छह लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों की पहचान पबेन मरान (ड्राइवर), बिनीता (बिली) बरुवा, रीना गोगोई, मिहिधर नेओग, कुलाई मेचन और पल्लबी दाहोटिया के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना में मैजिक सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना को लेकर ग्रामीणा में रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक का चालक नशे में था। दुर्घटना के बाद मैजिक ट्रक में फंस गयी और काफी दूर तक घसीटकर ले गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल