फॉलो करें

तिनसुकिया में गणिनाथ पूजनोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

102 Views
मध्येशीया समाज की एकता ही पहचान है – मनोज मध्येशीया ‌।
तिनसुकिया प्रेरणा भारती,23 सितंबर-अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं कानू कल्याण ट्रस्ट द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणिनाथ जन्मोत्सव का पालन तिनसुकिया के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत  पूजा समिति के अध्यक्ष नाहर नेनीचंद गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किये जाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मधेशिया एवं कानू कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।जिसके पश्चात बाबा गणिनाथ जी का पुजन हवन किया गया।वही बाबा गणिनाथ जी का भव्य और सुंदर दरबार सजाया गया था।इस कार्यक्रम में तिनसुकिया जिले के अलावा डिब्रूगढ़,जोरहाट,गोलाघाट,गुवाहाटी,लखीमपुर,तेजू,नामसाई,रोइंग,मेघालय,उत्तर प्रदेश,बनारस,बलिया कोलकाता,सिलीगुड़ी इत्यादि जगहों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।वही इस दौरान हुई आम सभा की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष नाहर नेनीचंद गुप्ता द्वारा की गई।
इस कार्यक्रम में जोरहाट के मुन्ना प्रसाद गुप्ता,दीनदयाल गुप्ता, कुन्ज बिहारी गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता ,संतोष गुप्ता,पवन गुप्ता, चन्द्र भान गुप्ता, शत्रुधन कानु‌, विशाल गुप्ता, द्वारिका गुप्ता,गोलाघाट के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार गुप्ता के अलावे अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजय गुप्ता रोशन गुप्ता, गुवाहाटी से माधव चन्द्र गुप्ता,राजु गुप्ता,महादेव गुप्ता,दिलीप साह, दिन बन्धू मधेशिया,गीता गुप्ता,रजनी देवी,डिब्रूगढ़ से अर्जुन गुप्ता, संजय कानू,संतोष गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता अरुण कानू,मनोज साह, सिलीगुड़ी से महिला सदस्या करुणा गुप्ता, मंजु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नीलम गुप्ता, कुन्ती गुप्ता, सहित अरुणाचल प्रदेश और नागालैड से पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र मध्येशीया ने कहा की समाज में एकता से ही पहचान अपनी पहचान बनेगी। कानू महासभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश मधेशिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ा सकती है।इस कार्यक्रम में हाल में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक की परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी  छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ साथ मेहंदी ,डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस पूजा को सफल बनाने हेतु कानू कल्याण ट्रस्ट के सचिव मदन गुप्ता, एवं रामेश्वर साह अधिवक्ता केदार गुप्ता, नकुल कानू,पूजा समिति के सचिव मुकेश कानू, तथा सुनील साह,प्रेम गुप्ता,कोषाध्यक्ष कमलेश प्रसाद,पन्ना लाल गुप्ता,विकाश गुप्ता,महादेव गुप्ता  सहित अन्य कई पदाधिकारीयो और सदस्यों का भी काफी सक्रिय भूमिका रही।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल