फॉलो करें

दिल्ली में श्रीहट्ट सम्मिलनी द्वारा विजया दिवस पालन

55 Views

दिल्ली में श्रीहट्ट सम्मिलनी द्वारा विजया दिवस पालन

नई दिल्ली ब्यूरो

राजधानी के श्रीहट्ट सम्मिलनी ने रविवार को धूमधाम से एक दिन के कार्यक्रम के जरिये ‘विजया दिवस’ मनाया। इसमें श्रीहट्टा मुख्यधारा के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। सुबह 10 बजे नाश्ते के पंजीकरण के साथ दिन की शुरुआत किया गया। आमंत्रित अतिथियों एवं सदस्यों को स्वागत चंदन-तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। सदस्यों ने खुद नई दिल्ली में कालीबाड़ी के बगल में नगरपालिका हॉल और आंगन को रांगोली से सजाया। कार्यक्रम की शुरुआत कोविड पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

 

नई कार्यकारी समिति के सदस्यों के परिचय सत्र के बाद श्रीहट्टा सम्मिलानी दिल्ली के नए अध्यक्ष नवजीत तालुकदार और महासचिव जयशंकर भट्टाचार्य ने बौद्धिक रूप से समृद्ध एक चर्चा शुरू की।

 

इस कार्यक्रम में आमंत्रित थे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लेखिका तसलीमा नसरीन। मुख्य अतिथि थे सिलचर से लोकसभा सदस्य राजदीप रॉय। अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार रत्नज्योति दत्त और विश्व बैंक विशेषज्ञ तापस पाल भी आमंत्रित थे। समारोह में राजधानी से श्रीहट्टा मूलधारा की दस प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।

 

मृण्मय चक्रवर्ती द्वारा लिखित ‘टेल ऑफ ए टेरिटोरियल थीफ’ नामक पुस्तक का आधिकारिक तौर पर तसलीमा नसरीन और कोलकाता के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉयल विश्वास द्वारा अनावरण किया गया। तसलीमा नसरीन ने भाषा और बोली के संरक्षण के साथ-साथ इसके विभिन्न पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण बिचार सबके सामने राखी। सांसद राजदीप रॉय ने आधिकारिक तौर पर संगठन का एक वेब पेज shreehotto sammiloni.in लॉन्च किया। उन्होंने प्रवासियों के विकास के मुद्दों पर भी बात की।

 

श्रीहट्टा आधारित लोकगीतों के साथ परंपरागत धमाईल नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा। दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजक खेल भी शामिल थे। शिदोल चटनी के साथ स्वादिष्ट दोपहर का भोजन कि आयोजन किया गया। इंडियन आइडल विजेता गायक अमित पॉल भी मौजूद थे। मन्ना दे की एक प्रसिद्ध गीत गाकर उपस्थित सभी का मनोरंजन किया।

 

जो लोग उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने विजया को बधाई संदेश भेजे। इस अवसर पर करीमगंज से नब बरता के संपादक हबीबुर रहमान, पत्रकार तैमूर राजा चौधरी, भारत की आवाज देवजीत और कोलकाता की दोहर बैंड के गायक राजीव ने भी विजया की बधाई दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल