फॉलो करें

देश में एक दिन में मिले कोरोना के 3,44,949 नए मामले और 2,415 ने हारी जंग

249 Views

नई दिल्ली। कोरोना महामारी दिन प्रति दिन गंभीर होती जा रही है। बड़ी संख्या में नए मरीज तो सामने आ ही रहे हैं, मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अगर हम पिछले तीन दिनों का ही आंकड़ा देखें तो इस दौरान करीब 10 लाख मामले बढ़ गए हैं और छह हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 25 लाख को पार कर गए हैं। इस गंभीर हालात से फिलहाल राहत मिलने के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

देश में एक दिन में मिले 3,44,949 नए मामले 

वर्ल्डोमीटर और कोविड19इंडिया ओआरजी की तरफ से शुक्रवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,44,949 नए मामले मिले हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 66,836, उत्तर प्रदेश में 36,605 और केरल में 28,447 मामले शामिल हैं। इस दौरान 2,620 लोगों की जान भी गई है और 2,20,382 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

पहली बार एक दिन में दो लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

यह पहली बार है कि एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 66 लाख दो हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 38 लाख 63 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,89,549 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 25,43,914 हो गई है।

गुरुवार को 3,32,730 नए मामले सामने आए थे

इससे एक दिन पहले 3,32,730 नए मामले सामने आए थे और 2,263 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बुधवार को 3,15,802 नए केस मिले थे और 2,102 लोगों की जान गई थी। वहीं, मंगलवार को 2,020 लोगों की जान गई थी। इस तरह बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ही 9.92 लाख से अधिक मामले बढ़ गए हैं।

गुरुवार को रिकॉर्ड 17.40 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को देश भर में रिकॉर्ड 17,40,550 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 44 लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकॉर्ड मौतें

देश में शुक्रवार को 2,415 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे महाराष्ट्र में 773 और दिल्ली में 348 मौतें हुई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 219, उत्तर प्रदेश में 196, कर्नाटक में 190, गुजरात में 142, तमिलनाडु में 78, पंजाब में 75, मध्य प्रदेश में 74, राजस्थान में 64, झारखंड में 63, हरियाणा में 60, बंगाल में 59 और बिहार में 54 लोगों की जान गई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल