प्रे.सं.लखीपुर,२८ मई : आज लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के दिलखुस ग्राम पंचायत के नारायणडहर चाय बागान में जल जीवन मिशन परियोजना का शिलान्यास क्षेत्र के विधायक कौशिक राय ने किया। इस परियोजना से नारायणडहर चाय बागान के हर घर में पीने का साफ पानी पहुंचेगा। साथ ही विधायक स्थानीय लोगों को लेकर एक बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर बातचीत किया। इस बैठक में स्थानीय जनता को विश्वास दिलाते हुए ,निम्नलिखित परियोजनाओं को स्वीकृत कर अविलंब कार्य प्रारंभ करने का वादा किया।
नारायणडोर चाय बगान में नाचघर के लिए- ५ लाख रुपये। आंगनबाडी केन्द्र हेतु – ७ लाख रुपए।
शिव मंदिर निर्माण हेतु – ४ लाख रुपए, काली मंदिर निर्माण के लिए २ लाख रुपए, एवं शीतला मंदिर निर्माण हेतु – ४ लाख रुपए की तुरंत मजुंर करवाएंगे। आज के शिलान्यास समारोह में स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
आज के कार्यक्रम में मंडल एस डी जियाउल हुसैन लश्कर, भाजपा लखीपुर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, भाजपा बिन्नाकांडी मंडल अध्यक्ष विद्यापति सिंह, ग्राम पंचायत अध्यक्ष सविता दास और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।