फॉलो करें

पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा पर आयुर्वेद महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

55 Views
भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन, आरोग्य भारती, विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा की प्रेरणा से गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र देवलापार, नागपुर के द्वारा शुक्रवार को राजधानी के जालुकबारी में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा के प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी दिन के शाम 03 से 05.30 बजे तक आयोजित किया गया। विहिप के गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापार, नागपुर के केंद्रीय मंत्री, गोरक्षा प्रमुख सुनील बालकृष्ण मानसिंहका एवं आयुर्वेद चिकित्सा, गोविज्ञान पंचगव्य की प्रधान बैद्य नंदिनी भोजराज प्रमुख व्याख्याता के रूप में पंचगव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी, उत्तर पूर्व विहिप प्रांत कार्याध्यक्ष (पूर्व आईएएस) परमेश दत्त, राधाकृष्ण गो एवं कृषि अनुसंधान केंद्र, गुवाहाटी के संचालक प्रभु दयाल सिवोटिया ने हिस्सा लिया।
शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो विष्णु प्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंचगव्य चिकित्सा प्रमुख विवेकानंद हेल्प ग्लोबल संचालिका वैद्य डॉ ममता अमित मिश्रा, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन पालक, विहिप गोरक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री उमेश चंद्र पोरवाल, विहिप प्रांत गोरक्षा प्रमुख सुरेंद्र गोयल, विहिप प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख अंकुर बेजबरुवा, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, पूर्वोत्तर के मनोज केडिया, विहिप के प्रांत सह मंत्री विधान चंद्र देव रथ समेत काफी संख्या में वैद्य, आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य सम्मानित अतिथित मौजूद थे। संगोष्ठी में राज्य के काफी संख्या में गोशाला संचालकों ने हिस्सा लिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल