फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 531 कोरोना पॉजिटिव

114 Views

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 531 कोरोना पॉजिटिव, पाजिटिविटी रेट 4% के नीचे, कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या पाज़िटिव से ज्यादा

बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 531 पाई गई।  काछाड़ में 336 पॉजिटिव, करीमगंज में 85 और हाइलाकांदी में 110 कुल 531 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5672 हैं। 816 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 177 तक पहुंच चुका है। नए संक्रमित ओं की संख्या 4% के नीचे आ गई है। आज तीनों जिलों को मिलाकर 10, 970 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 391 पॉजिटिव पाए गए। यही नहीं तो कोरोना से मुक्त होने वालों की संख्या नए पॉजिटिव से ज्यादा है। आज नए पाज़िटिव हुए 531 जबकि डिस्चार्ज होने की संख्या 816 हैं।

आज काछाड़ में कुल 336 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 131 आरटी पीसीआर और 205 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 107 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 19 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 10981 पहूंच गई। अभी 3003 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। आज 642 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 6099 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 205 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में 2 जून को 46 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 85 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, और अब तक कुल 77667 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 1202 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2858 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 40 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 6461 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 110 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 106 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 2013 रैपिड टेस्ट किया गया। 1467 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 30 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 128 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल