फॉलो करें

पुनर्गठित बराक चाय श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई – कमलेश सिंह

40 Views

टाई और सीसीपीए के पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह ने बराक चाय श्रमिक यूनियन के सर्वसम्मति से पुनर्गठन पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष कृपानाथ माला, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह और महासचिव राजदीप ग्वाला सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को उन्होंने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के कठिन परिश्रम और संघर्ष से बराक चाय श्रमिक यूनियन एक मजबूत संगठन के रूप में बराक घाटी के श्रमिकों की आवाज उठाता रहा है। यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी भविष्य में भी पूर्वजों की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखकर काम करेंगे, ऐसा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि श्रमिक हितों के साथ ही चाय उद्योग की समस्याओं के लिए भी यूनियन के पदाधिकारी अवश्य चिंतन मनन करेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल