फॉलो करें

पूरे देश के साथ शिलचर के मंदिरों में भी रही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम जगह-जगह निकल गई शोभायात्रा, कलश यात्रा, बाइक रैली

85 Views
शिलचर 22 जनवरी: आज सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में हवन- पूजन, कलश यात्रा, शोभायात्रा, बाइक रैली, प्रसाद वितरण, अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आदि कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हो गया। आज अयोध्या में हुए राम जन्म भूमि स्थान पर श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में पूरे देश के साथ शिलचर भी रामधुन से गुंज रहा था।
बराक घाटी के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान बरम बाबा मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ था, विभिन्न मंदिरों के साथ विशेष रूप से राम मंदिर में हवन पूजन आदि कार्यक्रम किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष डी एन सिंह, मुख्य पुरोहित पंडित सविता शर्मा, संचालन समिति के कार्यकर्ता सुवचन ग्वाला, प्रदीप कुर्मी, रंजन सिंह, गणेश लाल छत्री, जय कुमार कानु आदि आगंतुकों के स्वागत और व्यवस्था में संलग्न थे।
फकीरटीला शिव मंदिर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और भगवान राम की स्तुति का पाठ किया गया। कार्यक्रम में पंडित हीरा पांडेय, मनीष पांडेय कल्याण हजाम, शंभू कुर्मी, दीपांकर ग्वाला, संजय कुमार कुर्मी आदि उपस्थित थे।
एन आई टी शिलचर में पंडित संदीप शुक्ला ने हवन पूजन कराया। जजमान के रूप में प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, मयंक शेखर सहित विभिन्न व्यक्ति वर्ग उपस्थित थे। विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री पूर्ण चंद मंडल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जोड़ा मंदिर घुंघूर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा जोड़ा मंदिर से बरम बाबा मंदिर  होकर वापस राम मंदिर दुर्गापल्ली तक गई। कलश यात्रा में शामिल भक्तों को पूरी-सब्जी खिलाया गया। तत्पश्चात हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। पूरा दिन भक्तों को महाप्रसाद खिलाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में रामनारायण नुनिया, सुभाष चौहान, कंचन नुनिया, राजकुमार चौहान, अजय नुनिया, त्रिलोकी वर्मा सहित पूरे गांववासी सक्रिय थे।
कुंवारपार-घुंघूर के भीतर स्थित बरम बाबा स्थल में रितेश नुनिया के प्रयास से भजन कीर्तन, पूजन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मेहरपुर स्थित शिव मंदिर में लालबाबू सिन्हा सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह से ही भजन पूजन और प्रसाद वितरण में डटे हुए थे।
बिहार पट्टी में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया था। पंडित गिरधारी मिश्रा के नेतृत्व में श्रीमती नीलम गोस्वामी के सहयोग से बिहार मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रमोद शाह मनोज शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई। हवन पूजन के पश्चात भक्तों को महाप्रसाद खिलाया गया।
आदर्श भक्त मंडल शिलचर द्वारा पिछले तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम का आज मुख्य समारोह था। सुबह 9:00 बजे से नरसिंह अखाड़ा में हवन पूजन प्रारंभ हो गया। मंदिर के बाहर स्क्रीन पर अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी चल रहा था। मंदिर में आकर्षण के रूप में पानी में तैरती रामशिला रखी हुई थी। मंदिर में पूरे दिन प्रसाद वितरण किया गया। शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
शिलचर के हनुमान धाम, अन्नपूर्णा मंदिर, राम मंदिर दुर्गा पल्ली आदि विभिन्न मंदिरों के अलावा जगह-जगह लोगों ने भगवान श्री राम का चित्र लगाकर पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। पूरे शिलचर में यत्र तत्र सर्वत्र राम भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। जगह-जगह जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंजायमान हो रहा था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल