गुवाहाटी:गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्मित पूर्वोत्तर पार्टी मुख्यालय पद्म भवन का शुक्रवार को राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष ने दौरा कर जायजा लिया। पूर्वोत्तर पार्टी मुख्यालय में उनका मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक बातों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि हम पार्टी के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव से अत्यधिक प्रेरित हैं और पार्टी को और मजबूत बनाने में उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हैं।इस मौके पर भाजपा के पूर्वोत्तर सांगठनिक महासचिव अजय जाम्वाल, असम प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद दिलीप सैकिया, गुवाहाटी की सांसद क्वीन ओझा के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।