फॉलो करें

पूर्वोत्तर में कोरोना के 4,763 नये मरीज 

139 Views
गुवाहाटी, 04 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की स्थिति प्रतिदिन पांच हजार के आसपास दर्ज हो रही है। संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकारें प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा कर नये-नये दिशा-निर्देश जारी कर रही हैं। इस कड़ी में असम सरकार सबसे अधिक संक्रमण वाले इलाकों को कंटोनमेंट जोन घोषित कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा रही है। वहीं अंतरजिला परिवहन पर अभी भी रोक लगी है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या चार हजार, 763 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख, 10 हजार, 25 हो गई है। इनमें सात लाख, 50 हजार, 892 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल चार हजार, 819 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।
इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 48 हजार, 358 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक आठ हजार, 435 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 मरीजों की मौत हुई है।
असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार, 375 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 15 हजार, 981 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 86 हजार, 265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार, 524 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 23 हजार, 737 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 632 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 28 मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर में 689 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 71 हजार, 643 है जबकि 64 हजार, 329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 520 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा छह हजार, 126 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 188 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 394 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 67 हजार, 20 हो गई है। इनमें 62 हजार, 417 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 350 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 889 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 682 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।
मेघालय में 460 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 51 हजार, 35 हो गई है जबकि 45 हजार, 596 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 522 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 584 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 855 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 365 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 36 हजार, 937 है जबकि 33 हजार, 704 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 272 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 57 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 176 मरीजों की मौत हुई है।
नगालैंड में 69 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 25 हजार, 451 है। राज्य में कुल 22 हजार, 991 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 94 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 253 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 499 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीजों की मौत हुई है।
मिजोरम में इस बीच 233 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 21 हजार, एक हो गई है। इनमें से 17 हजार, 254 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 355 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 654 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 95 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 178 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 20 हजार, 955 हो गई है। इनमें से 18 हजार, 336 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 58 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 308 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल