फॉलो करें

पूर्वोत्तर में 6886 नए कोरोना संक्रमित, 3440 हुए स्वस्थ

169 Views

पूर्वोत्तर में 82 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 07 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 6 हजार 886 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 17 हजार, 634 हो गई है। हालांकि इनमें 3 लाख, 65 हजार, 321 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3 हजार 440 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 47 हजार, 142 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 623 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 82 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में  पिछले 24 घंटों में 4 हजार, 936 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 77 हजार, 687 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 42 हजार, 980 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 976 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 31 हजार, 829 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में कोरोना से अब तक 1 हजार, 531 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में इस दौरान 300 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 36 हजार, 531 हो गई है। इनमें 33 हजार, 946 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 75 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2 हजार 162 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 400 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 380 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 733 हो गई है जबकि 30 हजार, 295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 2 हजार 991 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 447 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 13 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 222 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19 हजार, 635 है जबकि 17 हजार, 716 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 860 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 347 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 630 हो गई है जबकि 16 हजार, 086 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 129 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 135 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 193 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 267 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 271  है। हालांकि  राज्य में कुल 12 हजार, 428 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 267 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 118 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 264 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 183 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 565 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 256 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 170 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 964 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 305 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।  जबकि 1 हजार 642 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल