फॉलो करें

पोबितरा में गिरफ्तार आठ लोगों को न्यायालय ने भेजा जेल

55 Views

मोरीगांव (असम), 29 फरवरी । वन विभाग ने आज तड़के पोबितोरा अभयारण्य से गिरफ्तार आठ तस्करों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आठ लोगों को आज तड़के लगभग 3 बजे के आसपास पोबितरा के हाडुक बील (झील) में अवैध रूप से मछली का शिकार करते समय गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया है कि बीती रात लगभग 11 बजे के आसपास सभी आऱोपित बील में मछली पकड़ने के लिए घुसे थे। आज तड़के लगभग 3 बजे वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए पहुंचे मछुआरे मायोंग के कुकुवारी और गरुमरा गांवों के रहने वाले हैं। मायांग के एक-दो व्यवसायों के भी इस अवैध व्यवसाय में शामिल होने का संदेह है।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अवैध मछुआरे हाडुक बील में मछली पकड़ रहे थे। हाडुक पोबितरा अभयारण्य का एक महत्वपूर्ण बील है। यहां पर मछली पकड़ना पूरी तरह से गैर कानूनी है। बताया गया है कि वन विभाग की कार्रवाई के दौरान कई अन्य मछुआरे अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल