फॉलो करें

भाजपा सबके लिए, बाकी पार्टी परिवार केंद्रित : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा ने दी नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई

38 Views

गुवाहाटी, 27 जून (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष भवेश कलिता ने रविवार को पहली बार संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबके लिए है, बाकी पार्टी परिवार केंद्रित हैं।

भवेश कलिता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रविवार को गुवाहाटी के हेंगराबारी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष व असम सरकार के कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास भी मौजूद थे। नवनियुक्त अध्यक्ष कलिता ने कहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास पूर्व में पार्टी का खूबसूरती से नेतृत्व करते रहे हैं। इसके लिए रंजीत दास को बहुत-बहुत धन्यवाद। पार्टी ने एक पद एक नीति के अनुसार अध्यक्ष की जिम्मेदारी बदल दी है। मुझे भारी जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी का शुक्रिया।

कलिता ने कहा कि आने वाले दिनों में मैं आप सभी का प्यार और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ूंगा। उन्होंने कहा कि हमें बड़ों का आदर और छोटे के प्रति प्रेम के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ना होगा । पिछले पांच वर्षों में अच्छा होता रहा है। साथ ही कहा कि राज्य की नयी सरकार बेहतर तरीके से संचालित हो इसके लिए रंजीत दास धन्यवाद के पात्र हैं।

भवेश कलिता ने कहा, हमारा नेता कोई नहीं है, हम एक परिवार के रूप में आगे बढ़ते हैं। अगर इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो भाजपा का झंडा भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग का आह्वान किया।

गौरतलब है कि कलिता 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी। राज्य में तीन सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करने की भाजपा कोशिश करेगी। कलिता ने कहा, यह सामान्य बात है कि बीपीएफ कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहती। मैंने चुनाव से पहले ही महागठबंधन को महाजोट करार दिया था। अगर कोई भी पार्टी आना चाहती है तो हमारे नीति-आदर्शों के तहत उनका स्वागत है। बीपीएफ ने कांग्रेस को तलाक का पत्र दिया। लेकिन, कोई भी पार्टी खत्म नहीं होना चाहती।

असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भवेश कलिता का प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के साथ प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, मोर्चा अध्यक्ष के साथ भाजपा के कई पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ज्ञात हो कि नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष कलिता औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे।

इस संदर्भ में पार्टी प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने एक ने एक बयान में कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि भवेश कलिता सन 1991 से एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। रंजीत दास ने कहा कि वे बहुत खुश है कि रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवेश कलिता प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत कर आगे ले जाएंगे।

इस अवसर पर भवेश कलिता ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनकर गौरव अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एकमात्र भाजपा जैसी आदर्शवान पार्टी है जिसके कारण यह संभव हुआ है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की एकाग्रता और समर्पण के कारण ही आज भाजपा असम में अपनी स्थिति को मजबूत कर पायी है। आगामी दिनों में सभी के सहयोग से ही पार्टी के कामकाज को अधिक निष्ठा के साथ आगे ले जा पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त भवेश कलिता आगामी 29 जून को शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सभा में मुख्यमंत्री व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करेंगे। रविवार को कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अधिकारी के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल