फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 932 कोरोना पॉजिटिव

131 Views

प्रे. सं. शिलचर, 25 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है किंतु बराक घाटी में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर
कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 932 पाई गई। काछाड़ में 668 पॉजिटिव, करीमगंज में 152 और हाइलाकांदी में 112 कुल 932 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 4156 हैं। 518 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक 96 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 24 मई को काछाड़ में कुल 668 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 209 आरटी पीसीआर और 459 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 59 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 7 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 7633 पहूंच गई। अभी 2665
पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। अबतक 4631 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 7297 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 459 पॉजिटिव पाए गए। सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 268, अन्य में 228 तथा होम आइसोलेशन में  2073 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के मीडिया एक्सपर्ट सुमन चौधरी ने प्रदान की। करीमगंज में 24 मई को 121 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 152 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 757 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2827 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 17 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हाइलाकांदी में आज 112 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव 5457 पाए गए। जिसमें 107 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1232 रैपिड टेस्ट किया गया। 734 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 20 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 119 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल