फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 779 कोरोना पॉजिटिव, मौत का आंकड़ा पहूंचा 100 के पार

49 Views

प्रे. सं. शिलचर, 27 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आई है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 779 पाई गई।  काछाड़ में 5336 पॉजिटिव, करीमगंज में 123 और हाइलाकांदी में 120 कुल 779 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 4642 हैं। 323 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है।

26 मई को काछाड़ में कुल 536 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 157 आरटी पीसीआर और 379 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 7 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 8076 पहूंच गई। अभी 2732 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। अबतक 5281 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को 7180 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 379 पॉजिटिव पाए गए। सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 296, अन्य में 233 तथा होम आइसोलेशन में  2203 मरीज चिकित्सारत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के मीडिया एक्सपर्ट सुमन चौधरी ने प्रदान की। करीमगंज में 27 मई को 12 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 123 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 953 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 3005 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 20 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हाइलाकांदी में अब तक कुल 5726 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। हाइलाकांदी में आज 120 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 118 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1832 रैपिड टेस्ट किया गया। 957 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 23 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल