फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 517 कोरोना पॉजिटिव

110 Views

प्रे. सं. शिलचर, 30 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आ रही हैं। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 517 पाई गई।  काछाड़ में 355 पॉजिटिव, करीमगंज में 58 और हाइलाकांदी में 104 कुल 517 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5830 हैं। 200 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 160 तक पहुंच चुका है।

आज काछाड़ में कुल 355 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 249 आरटी पीसीआर और 106 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 93 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 17 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 9920 पहूंच गई। अभी 3434 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। आज 108 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 7236 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 106 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में 27 मई को 71 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 58 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1075 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1168 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 38 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 6136 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 104 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 103 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1903 रैपिड टेस्ट किया गया। 1321 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 29 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल