फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 386 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

42 Views

प्रे. सं. शिलचर, 18 जून: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आती दिखाई दे रही है। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 386 पाई गई।  काछाड़ में 224 पॉजिटिव, करीमगंज में 116 और हाइलाकांदी में 46 कुल 386 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 3478 हैं। 430 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया।

आज काछाड़ में कुल 224 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 68 आरटी पीसीआर और 156 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 155 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 28 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 16207 पहूंच गई। अभी 1763 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। आज 279 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 7885 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 156 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में आज 94 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 116 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1069 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 4143 टेस्ट का रिजल्ट आया।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 7338 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 46 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 45 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 3134 रैपिड टेस्ट किया गया। 646 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 40 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 57 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल