आज बराक वार्ता राष्ट्रभाषा समाचार चैनल का रजत जयंती समारोह प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन सायं काल गांधी भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बराक घाटी के सुप्रतिष्ठित प्लांटर और विशिष्ट समाजसेवी कमलेश सिंह जी ने कहा कि बच्चे ही भविष्य है, अभिभावकों को उनके ऊपर ध्यान देना चाहिए। बराक वार्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। प्रथम दिन कार्यक्रम में आयोजित योगासन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कमलेश सिंह जी, दिलीप कुमार और विभास चक्रवर्ती आदि ने किया। बराक वार्ता के कर्णधार संजीव सिंह जी ने मंचासीन अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। सायं काल शारीरिक तौर पर अक्षम छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। तत्पश्चात उज्जीवन सोसाइटी के बच्चों द्वारा और विभिन्न भाषा गोष्टी के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट पत्रकार जवाहरलाल पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हमारा ऐप डाउनलोड करें
- Admin
- March 5, 2023
- 10:50 am
- No Comments
बराक वार्ता राष्ट्रभाषा समाचार चैनल का रजत जयंती समारोह प्रारंभ
Share this post: