फॉलो करें

बराक वैली में पिछले 24 घंटे में 113 कोरोना पॉजिटिव

60 Views
प्रे. सं. शिलचर, 28 जून: बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर पिछले 24 घंटे में 113 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें काछाड़ में 72 पॉजिटिव, करीमगंज में 20 और हाइलाकांदी में 21 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज पाए गए।
आज काछाड़ में कुल 72 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 17 आरटी पीसीआर और 55 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 166 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 27 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 17482 पहूंच गई। अभी 828 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 204 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 7315 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 55 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।
 हाइलाकांदी में अब तक कुल 7488 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 21 पॉजिटिव पाए गए। आज 1765 रैपिड टेस्ट किया गया। 242 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 44 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 35 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल