फॉलो करें

बराक वैली में पिछले 24 घंटे में 98 कोरोना पॉजिटिव, अभी भी 859 मरीज चिकित्सा रत

120 Views
प्रे. सं. शिलचर, 8 जुलाई: बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर पिछले 24 घंटे में 98 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें काछाड़ में 73 पॉजिटिव, करीमगंज में 13 और हाइलाकांदी में 12 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज पाए गए। कुल 859 मरीज चिकित्सारत है, आज 147 कोरोना मुक्त होकर मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
आज काछाड़ में कुल 73 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 34 आरटी पीसीआर और 39 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 172 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 28 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 18058 पहूंच गई। अभी 384 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 88 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 2307 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 39 पॉजिटिव पाए गए। उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।
करीमगंज में आज 50 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 13 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 369 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2475 टेस्ट का रिजल्ट आया।
 हाइलाकांदी में अब तक कुल 7587 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 12 पॉजिटिव पाए गए। आज 1293 रैपिड टेस्ट किया गया। 106 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 47 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल