18 Views
गुवाहाटी (असम) मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य के मुस्लिम मतदाता धीरे-धीरे भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ सरमा कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
डॉ सरमा ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में मुसलमान लोगों की भागीदारी देखी गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जितने लोग मीटिंग में आए हैं, उनमें से सभी भाजपा को वोट नहीं भी दे सकते हैं लेकिन आधे लोग जरूर भाजपा को वोट देंगे। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से धीरे-धीरे मुसलमान अवगत हो रहे हैं। हमारा विरोध मुसलमानों से नहीं है, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों से है।