फॉलो करें

भाजपा को जिताएंगे तो विकास की गंगा बहेगी- कौशिक राय

227 Views

लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौशिक राय की तूफानी चुनावी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। उनके समर्थकों में जोश और उत्साह का आलम है। लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर उनकी निगाहें जमी हुई है। कोई भी क्षेत्र छूटने ना पाए, इसके लिए दिन रात अथक परिश्रम कर रहे हैं। पिछले दो-तीन दिन में उन्होंने बंडुल, थाइलू, बरथल, दीवान, लावक, लालांग, बिनाकांदी, खालकुड़ी, माछखाल, दिलखुश आदि चाय बागानों में विशाल विशाल जनसभा करके यह सिद्ध कर दिया कि वे अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे हैं। उन्होंने 27 मार्च को एक विशाल बाइक रैली, जिसमें दो हजार से ज्यादा बाइक सवार कार्यकर्ता थे, के माध्यम से पूरा विधानसभा क्षेत्र को गुंजाया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए कौशिक राय ने कहा कि भाजपा को जिताएंगे तो विकास की गंगा बहेगी। पूरे देश के विकास के लिए हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। उसमें लखीपुर का योगदान भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो गया है। लखीपुर का विकास करना है तो इस बार लखीपुर को कांग्रेस मुक्त करना होगा। कांग्रेस नेतृत्व हीन पार्टी है, भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में देश को मजबूती की तरफ ले जा रही है। ‌ कोरोना काल में कोई भूखा ना रहे मोदी जी ने इसकी चिंता की और लोगों के घरों में फ्री राशन पहुंचाया, अकाउंट में नगद रुपया दिया। पिछले 9 महीने से फ्री चावल, दाल, चना विधवा भत्ता, वृद्धा भत्ता, विकलांग भत्ता सब स्तर के लोगों की चिंता की है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया। कांग्रेस ने राम को काल्पनिक पुरुष बताया जो राम पूरी दुनिया के लोगों के लिए श्रद्धा के पात्र हैं। पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने चाय बागान के लोगों को केवल वोट के लिए प्रयोग किया भाजपा ने जो मजदूरी ₹100 से कम थी उसे 217 तक पहुंच रहा है।

धन पुरस्कार मेला के माध्यम से सभी श्रमिकों को ₹8000 भेजा। काछाड़ में 55000, और पूरी असम में 700047 हजार श्रमिकों को सरकार ने उनके खाते में रुपया दिया। चाय बागान की गर्भवती महिलाओं को 6 महीने की छुट्टी और ₹18000 दिया जाएगा। बच्चों के लिए फ्री शिक्षा पुस्तक ड्रेस 2022 तक सबको पक्का मकान

कांग्रेस बदरुद्दीन अजमल और अनारस के बल पर चुनाव जीतना चाहती है, आप सभी को उन्हें पराजित करना है। तभी पूरे देश के साथ लखीपुर का भी विकास होगा। जिस जिला परिषद सदस्य शमशान का रुपया हड़प लिया उससे आपके आशा रखते हैं। चार बार दल बदलने वाले का क्या भरोसा, कल कहां जाएगा, क्या पता? उन्होंने कहा कि आप भाजपा को विजयी बनाइए। भाजपा आपके एरिया में बिजली, पानी, सड़क, कॉलेज की समस्याओं के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।

माछखाल नाचघर में आयोजित जनसभा में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में विद्यापति सिंह, टीटू नंदी, जवाहर लाल घोष, रघुवर सिंह, दुर्गा कानू, मृणाल कांति दास, अविंद्र दास, प्रदीप पाल, अनीता कानू, रोशन तिवारी, बिद्यामणि शर्मा आदि शामिल थे। कोशिक राय को जनसभा में पहुंचने पर सभी बागान पंचायत और प्रतिनिधियों ने उन्हें स्वागत में गमछे से लाद दिया। जनसभाओं में कौशिक राय के पहुंचने पर जनता का उत्साह देखते ही बनता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल