फॉलो करें

भारतीय गो विज्ञान परीक्षा 2021 गुवाहाटी क्षेत्र* की ऑनलाइन बैठक, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित

128 Views
भारतीय गो विज्ञान परीक्षा गुवाहाटी क्षेत्र की पहली बैठक 17 जून को संपन्न हुई। जिसमें असम, अरुणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय राज्यों के अपेक्षित प्रमुख  कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का प्रारम्भ कु.रचना भीलवाड़िया, गर्वित भीलवाड़िया द्वारा  गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुआ। परिचय उमेश चंद्र पोरवाल ने कराया। गो विज्ञान परीक्षा के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश सेन व विश्व हिंदू परिषद केे क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी के द्वारा बैठक में गो विज्ञान परीक्षा व भारतीय देसी गाय के संबंध में जानकारी दी गई। सुरेश जी ने बताया कि भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद द्वारा 2011 से गो विज्ञान परीक्षा शुरू की गई थी, जो संपूर्ण भारत के सभी राज्यों में संपन्न होती आ रही है। यह परीक्षा 6 से 8 कनिष्ठ वर्ग, 9-10 वरिष्ठ वर्ग व 11- 12 उच्च वर्ग जिसमें छोटे बड़े ,भाई बहन , दादा- दादी, माता- पिता, प्रियजन व मित्रजन सभी बंधुगण गो विज्ञान परीक्षा में सहभागी होते हैं। जिसमें गाय से संबंधित अनेक प्रश्न 100 अंक के रहते है जो भारतीय देशी गाय से संबंधित होते हैं।
गतवर्ष से कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन परीक्षा हो रही है। इसमें सभी सहभागी हो सकते हैं। एप्प में भारतीय गो दर्शन पुस्तक है, प्रमाणपत्र है, अंक के बारे में तुरन्त जानकारी प्राप्त होगी। गुवाहाटी क्षेत्र की परीक्षा 1 सितम्बर को होगी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मोबाइल फोन पर आप कहीं से भी समय निकालकर दे सकते हो। परीक्षा पूर्णतः नि:शुल्क है, बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। गुवाहाटी क्षेत्र गो विज्ञान परीक्षा प्रमुख शेखर चक्रवर्ती ने गतवर्ष ऑनलाइन परीक्षा में सहभागी हुए विद्यार्थियों के अच्छे अनुभव प्रस्तुत किए एवं बताया की इस बार अधिक विद्यालयों में व राज्यों में अच्छे से परीक्षा कराई जायेगी। शेखर जी ने नागालैंड व शिलचर से तीन प्रधानाचार्य आज जुड़े हैं उनका परिचय भी कराया डॉ.पार्थ प्रदीप अधिकारी, मनोज जी व श्रीमती प्रतिमा चक्रवर्ती बैठक में जुड़ी।
माननीय दिनेश जी ने सभी के अनुभव सुने और कहा बहुत ही अच्छा प्रयास गो विज्ञान परीक्षा के माध्यम से संगठन के लिए अच्छे समर्पित कार्यकर्ता मिल सकते हैं, समाज में कार्य करने के लिए आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति सौ सौ कार्यकर्ताओं का पंजीयन कराकर गो विज्ञान परीक्षा में सहभागी बने। इसकी सफलता के लिए हमें किसानों को, माताओं बहनों को, सभी बंधुओं को जोड़ना है। आत्मनिर्भर भारत में गाय की बहुत बड़ी भूमिका है। आज सरकार भी गौ संवर्धन संरक्षण पर कड़ाई से काम कर रही है। डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा तिनसुकिया से उन्होंने अपना अनुभव प्रस्तुत किया कि हमने अपने इष्ट मित्रों को गतवर्ष ऑनलाइन में सहभागी कराया था और बहुत सी नई जानकारियां हम लोगों को गाय के संबंध में प्राप्त हुई। हमने गो दर्शन नामक पुस्तक पढ़ी भारतीय देसी गाय की बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई।
विहिप दक्षिण असम प्रांत संगठन मंत्री पूर्ण चंद्र मंडल जी ने कहा बहुत अच्छा प्रयास है,  हम प्रत्येक जिले में बैठक करेंगे और सभी बंधुओं को जोड़ेंगे। गाय मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है, कामधेनु है। उसकी जानकारी हमें होनी चाहिए, वह इस गो विज्ञान परीक्षा के माध्यम से बहुत सी जानकारियां प्राप्त होगी।
दिलीप कुमार जी ने कहा कि रोजगार युक्त नौजवान, कर्ज मुक्त किसान, नशा मुक्त भारत, गौ दुग्ध युक्त भारत एवं स्वस्थ- स्वच्छ भारत का निर्माण भारतीय देसी गाय की उपयोगिता महत्ता से संभव है। बैठक में उत्तर असम गो विज्ञान परीक्षा प्रमुख अंकुर बेजबरुआ जी ने बताया कि अगर असमिया, बंगला व अंग्रेजी भाषा में गो विज्ञान परीक्षा हो तो अच्छा है। हम सबको अधिक विद्यालयों में अनेक लोगों को जोड़ सकते हैं। उमेश चन्द्र पोरवाल केन्द्रीय मंत्री एवं पालक गुवाहाटी क्षेत्र ने बताया इस बार गो विज्ञान परीक्षा हिन्दी भाषा में ही आयोजित होगी, असमिया, बांग्लाभाषा में अनुवाद हो रहा हैै। पीडीएफ बन जाएगी तो ऐप में डाउनलोड कर दी जाएगी लेकिन परीक्षा हिंदी में होगी। बैठक केे समापन में कु. रचना व गर्वित जी ने गौ माता पर गीत गाए, कल्याण मंत्र बोला, उमेश जी ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। जय गौ माता

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल