फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज स्थित सिविल लाइंस के कार्यालय का उद्घाटन

199 Views

भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज स्थित सिविल लाइंस के कार्यालय का उद्घाटन में दिनांक 27 फरवरी 2021 को कार्यालय में पूजा पाठ के साथ सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। कार्यालय के नए भवन के लिए सुंदरकांड की शुरुआत श्री हरे राम द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय सनातन सेना की टीम ने किया, सुंदर कांड के पाठ की शुरुआत करने में हरेराम द्विवेदी के साथ मनोज दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन सेना, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय सनातन सेना, जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मुख्य प्रकोष्ठ), गौरव द्विवेदी राष्ट्रीय महासचिव, अमर नाथ त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष, अनिल कुमार तिवारी राष्ट्रीय सचिव (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) आदि ने मिलकर सुंदर कांड का पाठ किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राधाकांत ओझा, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौड, वरिष्ठ नेता दिलीप चौरसिया, विष्णु पांडे पूर्व उपाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय कानून मंत्री- राष्ट्रीय सनातन सेना, अंजनी त्रिपाठी, बलराम द्विवेदी, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, धनंजय त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, सुनील पांडे, विनायक पांडे, रघुनंदन सिंह, आनंद दुबे, रानी दुबे, अंजनी तिवारी,रामलला ओझा, शरद दुबे आदि ने उपस्थित होकर सुंदरकांड का पाठ किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल