फॉलो करें

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के 9 वी वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस

43 Views
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के 9 वी वाहिनी लोहितपुर द्वारा आज बल स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में बल के कमान अधिकारी उप सेनानी नरेश चंद्र पाल द्वारा वाहिनी शहीद स्मारक पर  बल के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद वाहिनी परेड ग्राउंड में भव्य एवं  सुसज्जित परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व सहायक  सेनानी राजकुमार द्वारा किया गया । परेड के बाद उप सेनानी नरेश चंद्र पाल द्वारा सेनानी 9 वी वाहिनी सचिन कुमार की तरफ से बल कर्मियों को स्थापना दिवस पर  हार्दिक बधाई दी। इसके बाद उप सेनानी ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के इतिहास का अवलोकन के साथ वर्तमान दुर्गम  अंचलो पर बल की तैनाती एवं कर्तव्यों के प्रति जानकारी दी। वर्तमान में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की प्राथमिकता लद्दाख में काराकोरम दर्रा से अरुणाचल प्रदेश में जाचेप-ला तक 3488 किलोमीटर लंबी भारत सीमा सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से तैनात है। इसके अलावा बल कई आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों में छत्तीसगढ़ में नक्सली उग्रवादो के विरोध  अभियान में रखते महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के प्रति जानकारी दी ।
इसके पश्चात कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा कई प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर रेस ,रस्साकशी ,बच्चों द्वारा सिंगल एवं ग्रुप डांस ,सुई धागा रेस ,बॉल थ्रो ,मिठाई रेस, आदि का आयोजन किया गया ,जिसमें वाहिनी के सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा  लिया। इस अवसर पर नरेश चंद्र पाल सिंह( उप सेनानी), अनूप कुमार गुप्ता (उप सेनानी ),परमेंद्र नारायण (सहायक सेनानी), डा आत्सो लाहसो (चिकित्सा अधिकारी), आनंद दिक्षित सहायक सेनानी/ दूरसंचार, राजकुमार सहायक सेनानी ,श्रवण कुमार सहायक सेनानी ,चंद्रशेखर (सूबेदार मेजर )आदि भी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं बच्चों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रीति भोज के आयोजन के साथ बल स्थापना दिवस समारोह का समापन किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल