फॉलो करें

भारत के ग्रामीण समाज में परिवर्तन-नरेन्द्र मोदी विश्व के विकसित-विकाशील देश को दे रहे नेतृत्व

58 Views

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्वाधीन सरकार ने पूरे विश्व में भारत को लेकर लोगों की धारणा को पूरी तरह बदलकर देश के स्वार्थ को सामने रखते हुए विदेश नीति द्वारा राजनीतिक, सामाजिक और कूटनीतिक नीति के जरिए पूरे विश्व में भारत के प्रभाव का विस्तर किया है।

यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्वाधीन सरकार की है। यह बातें प्रदेश भजपा के महासचिव दीप्लू रंजन बोरा ने एक परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत विकसित और विकासशील देशों का नेतृत्व देने वाले सबसे शक्तिशाली राष्ट्र है।

उल्लेखनीय है कि मोदी नेतृत्वाधीन सरकार ने बीते 26 मई को अपने आठ वर्ष के कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसके मद्देनजर पूरे देश के साथ असम में भी सेवा, सुशासन नामक एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश भाजपा की पहल पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता की उपस्थिति में पार्टी के मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए भारत की सुरक्षा और विदेश नीति नामक विषय पर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि मोदी के मजबूत नेतृत्व से ही भारत विश्व पटल पर काफी आगे पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि पहले भारत और वर्तमान भारत के बीच काफ़ी अंतर है। पहले भारत को विश्व पटल पर में अन्य देशों की सहायता लेनी पड़ती थी। लेकिन अब भारत विश्व के अन्य देशों की सहायता करने में समर्थ है।

कोरोना महामारी के समय अनेक देश वैक्सीन तैयार करने में सक्षम नहीं हुए थे। किंतु, उस समय भारत ने वैक्सीन तैयार कर देश की आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों को वैक्सीन प्रदान किया था। जिसके लिए पूरे विश्व में भारतवर्ष की सराहना की गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व से ही देश की सुरक्षा क्षेत्र में नये रूप से सामने आया है। अब भारतीय सेना अपने अपने देश में निर्मित हथियारों तथा तकनीकी विद्या का उपयोग कर रहे हैं। यह हमारे देश के लिए एक बड़ी सफलता है।

परिचर्चा में भाग लेते हुए कॉटन कॉलेज के प्रो. डॉ. ज्ञानेंद्र वर्मा ने मोदी सरकार के गत आठ वर्षों के सामाजिक परिवर्तन के लिए उठाये गये विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में भाजपा के संवाद विभाग के संयोजक ध्रुव ज्योति मरल, कंकना गोस्वामी भरद्वाज के साथ प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के सचिव बिश्वजीत हजारिका के साथ भजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल