फॉलो करें

मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

21 Views
डिब्रूगढ़ , 29 अप्रैल 2024, संदीप अग्रवाल- मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने आज गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कहा जाता है कि गाय के अंग अंग में सभी देवताओं का वास होता है, गौ सेवा यानी भगवान की सेवा। इस कार्यक्रम में शाखा की सदस्याओं ने गौशाला में जाकर गायों कों चारा, चापड , गुड़ आदि खिलाया और कुछ अन्य सामग्री भी प्रदान की | इस कार्यक्रम में शाखाध्यक्षा सोनिया सिंघानिया , उपाध्यक्ष सारिका अग्रवाल , कोषाध्यक्ष अनिशा जैन, सलाहकार समिति सदस्या चन्दा जैन एवं शाखा की अन्य सदस्यगण क्रमशः इंदू सिंघानिया, प्रियंका तोषनीवाल, वर्षा धानुका एवम सोनू संचेती की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर सोनिया सिंघानिया ने कहा कि  गौ सेवा कर के मन को शांति की अनुभूति होती है,गौ सेवा कार्यक्रम में बहुत ही आनन्द आया। यह जानकारी सिलापथार समृद्धि शाखा की नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती कविता महेश्वरी द्वारा दी गई है |

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल