फॉलो करें

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ थंग नकबे कॉलेज का 40वां वार्षिक कॉलेज सप्ताह संपन्न

652 Views
सांस्कृतिक शोभा यात्रा में हिन्दी विभाग का राम अयोध्या वापसी झांकी ने लोगों का किया मन मुग्ध
 उर्मिला चौहान, खेरनी, 29 जनवरी 2024: हमारे जीवन विकास में शिक्षा और खेल का महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। जिस प्रकार ज्ञान अर्जित करने के लिए शिक्षा का महत्व होता है, उसी प्रकार स्वस्थ रहने के लिए खेलों को खेलना बहुत आवश्यक होता है। खेलकूद से हमारे शरीर का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वर्षो सें विभिन्न शिक्षण अनुष्ठानों में पारंपरिक पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के बीच खेल कूद के प्रति रूचि बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता रहा है और वार्षिक रूप से खेल सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
      इसी कड़ी में पहाड़ी जिला कार्बी आग्लोंग के डकमका में स्थित ‘थंग नकबे कॉलेज’ का 40 वां वार्षिक कॉलेज सप्ताह का पालन किया गया। उक्त वार्षिक कॉलेज सप्ताह का पालन विगत 22 जनवरी से 27 जनवरी तक विभिन्न कार्यसूची के साथ किया गया। उक्त वार्षिक कॉलेज सप्ताह के प्रथम दिन 22 जनवरी को सुबह नौ बजे काॅलेज के प्रिंसीपल डाॅ.धन्जय नार्जारी द्वारा काॅलेज पताका फहरा कर किया गया। तत्पश्चात कॉलेज के 40 वां वार्षिक कॉलेज सप्ताह आयोजन के प्रभारी व अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रो. रोहित बसुमतारी के अगुवाई में प्रथम दिन के कार्यसूची अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वही वार्षिक कॉलेज सप्ताह के दूसरे, तीसरे ,चौथे और पांचवे दिन भी रोजाना कार्यसूची अनुरूप भोलीवाल, कबड्डी, दौड़, वेडमिंटन, रस्सीखींच, स्लोसाईकित रेस, हाईजंम्प, लंजंम्प, सिंगल व ग्रुप डांस आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ग्यात हो कि काॅलेज के सभी नौ विभागों के अपने -अपने विभाग से होकर विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिए जिसमें वाल पत्रिका, क्वीज, कविता आवृति के अलावा थंग नकबे काॅलेज मिस, मिस्टर  आदि विशेष आकर्षण का केंन्द्र बना रहा।
    वही कॉलेज सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त पुरस्कार वितरण सभा की अध्यक्षता कॉलेज के गवर्निंग बोडी के अध्यक्ष व हावराघाट विधान सभा के विधायक दरसिंग रंग्हांग ने की जबकी अतिथियों का स्वागतव परिचय पर्व इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष बाब्लु बसुमतारी ने कराई। ग्याय हो कि उक्त पुरस्कार वितरण साभा में काॅलेज के गवर्निंग बोडी के सदस्य व फिल्मकार धनीराम तीसो, प्रिंसीपल डाॅ.धन्जय नार्जारी, वाईस प्रिंसीपल बाबु तेरन, थंग नकबे काॅलेज के अवसर प्राप्त प्रो. डाॅ. प्रेमानंद मुसाहारी, अंजलि मेधी, नुमलचंद्र खाखलारी, स्थानीय समाज सेवी सामवेल रंग्हांग के साथ मंच पर काॅलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष क्रमश: श्रीमती रूमी सईकिया (असमीया), श्रीमती मधुचंदा दास (एजुकेशन) श्रीमती पपी हाजरीका (फीलोसफी), डाॅ. पंकज दे (इकोनाॅमिक), बाब्लु बसुमतारी (इतिहास), डाॅ.अल काफील चौधरी (अंग्रेजी), डाॅ. राजेश कुमार चौहान (हिन्दी), उत्तपल खाखलारी (बोड़ो), डाॅ. लुतफुर रहमान चौधरी (राजनीति) उपस्थित रहे।
        ज्ञात हो कि इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष बाब्लु बसुमतारी और अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रो. रोहित बसुमतारी के संचालन में पुरस्कार वितरण कार्यसूची संपन्न किया गया जिसमें कॉलेज के असमिया विभाग द्वारा काॅलेज सप्ताह प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु बेस्ट डिपार्टमेंट के रूप में 25 हजार का विशेष पुरस्कार व मान पत्र प्रदान किया गया साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई हुए अन्य विभागों व विद्यार्थियों को ट्रॉफी,मेडल व मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
         उल्लेखनीय बात यह है पूर्व निर्धारित कार्यसूची अनुरूप कॉलेज सप्ताह के प्रथम दिन सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकालना तय था लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के चलते 27जनवरी को काॅलेज सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। उक्त विशाल रंगारंग सांस्कृतिक शोभा यात्रा प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे काॅलेज प्रांगण से एक कि.मी. दूर डकमका शहर होकर लौटी। उक्त सांस्सकृतिक शोभा यात्रा में काॅलेज के सभी विभागों द्वारा अलग- अलग विषय पर विभिन्न झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। जिसमें काॅलेज के हिन्दी विभाग द्वारा राम अयोध्या वापसी विषय (थीम) ले शामिल रही झांकी ने लोगों का मन विशेषरूप से आकर्षण व मुग्ध किया। वही झांकियों का आनंद लेते सड़क के किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ भी लगी रही।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल