109 Views
गुवाहाटी, 14 अप्रैल (हि.स.)। रंगाली बिहू की पूर्व संध्या पर राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बीती रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साक्षी बने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया असम की प्रथम महिला अनीता कटारिया। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को रंगाली बिहू की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहू असम का सार है जिसे पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। “बिहू का आनंदमय अवसर सभी के जीवन को स्वास्थ्य और खुशियों से भर दे।”
राज्यपाल और प्रथम महिला ने बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया।