फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शक्तिपीठ पहुंचे, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

131 Views

गुवाहाटी, 18 जून (हि.स.)। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार
सुबह राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम
में मां कामाख्या का दर्शन करने के लिए पहुंचे ।राजनाथ सिंह ने शक्तिपीठ
पहुंचकर मां कामाख्या से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ असम के
मुख्यमंत्री डॉ, हिमंत बिस्व सरमा भी थे।

ज्ञात हो कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लखीमपुर जिले
में असम-अरुणाचल सीमा पर किमिन के बिलगढ़ में 12 सड़कों को राष्ट्र को
समर्पित करने  पहुंचे थे। उन्होंने बिलगढ़ में अरुणाचल की सात सड़कों का
आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। इस दौरान सीमा सड़क प्राधिकरण (बॉर्डर रोड
अथॉरिटी) द्वारा बनाए गए किमिन टू पुतिन लिंक रोड का भी उन्होंने उद्घाटन
किया था। अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इसके बाद
रक्षामंत्री सिंह गुवाहाटी लौट गए।

कामाख्या धाम में पूजा-अर्चन के बाद रक्षा मंत्री  गुवाहाटी के सोरुसजाई
स्टेडियम में डीआरडीओ द्वारा बनाए गए कोरोना केयर सेंटर का अवलोकन करने
के लिए रवाना हो गये।

इसके पूर्व गुरुवार को रक्षा मंत्री सिंह ने रात्रि विश्राम राजभवन में
किया। शुक्रवार सुबह राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने रक्षा मंत्री का
परंपरागत रूप से स्वागत किया। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा भी उपस्थित थे। राज्यपाल की ओर से बीती
रात रक्षा मंत्री के सम्मान में भोज दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री समेत
राज्य के अन्य मंत्री, वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल