फॉलो करें

राज्यसभा सांसद सुष्मिता का आरोप, मुख्यमंत्री हिमंत कर रहे विभाजनकारी की राजनीति 

56 Views
सिलचर 1 अक्टूबर। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने यह आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा विभाजनकारी की राजनीति कर रहे है। अलग – अलग समुदाय के साथ अलग – अलग बातें कर रहे। केवल खुश करने की राजनीति हो रही है। यही रवैया रहा तो आगे चलकर एक नई समस्याओं का कारण बन जाएगा। उनका कहना था की मूल मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही। ज्वलंत समस्याओं के निदान की दिशा कोई पहल नहीं हो रही। राज्य में विभाजन की राजनीति की जा रही है। मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना की। वह बोली जबसे असम में भाजपा की सरकार आई है स्थिति ऐसी बनाई गई कोई खुश नहीं। बराक घाटी पर कम ध्यान दिया जा रहा। सुष्मिता ने यह भी कहा कि बीटीसी क्षेत्र में 12 और बराक घाटी में 15 विधानसभा सीट है।
बीटीसी के नेता और जनता अपने अधिकार व हितों के लिए संगठित है। लेकिन बराक घाटी के लोग बंटे हुए है। उन्होंने कहा क्या यह संभव हो सकता है कि बराक घाटी की जनता संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़े। उनका इशारा टीएमसी के पक्ष में आने के लिए था। वहीं विधायक परमानंद राजवंशी द्वारा सिलचर दौरे के दौरान दिए एक बयान की सुष्मिता ने कड़ी आलोचना की। सुष्मिता का कहना था कि किसी एक भाषा भाषी पर दूसरी भाषा को जबरन थोपी नहीं जा सकती। उल्लेखनीय है कि 39 ऐसे लोग आज टीएमसी का दामन थामा जो भाजपा के समर्थक जाने जाते है। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में भाजपा को खड़ा करने में उनकी भूमिका रही है। अनादि भट्टाचार्य के नेतृत्व ये सभी सुष्मिता के समक्ष टीएमसी में शामिल हुए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल