फॉलो करें

राममय हुआ डिब्रूगढ़ शहर ” डिब्रूगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य निकाली गई विराट शोभायात्रा रूपी ” श्री राम फेरी ” 4 क्विंटल फूलों से हुई पुष्प वर्षा

484 Views
डिब्रूगढ़ , 24  जनवरी , संदीप अग्रवाल : अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर डिब्रूगढ़ के प्रभात फेरी परिवार व राणी सती दादी मन्दिर कमिटी डिब्रूगढ़ द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत गत 21 जनवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा रूपी श्री राम फेरी का आयोजन किया गया | शहर के महालया रोड स्थित श्री राणीसती मंदिर से निकली इस भव्य श्री राम फेरी ने शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण किया | हजारों की संख्या में डिब्रूगढ़ वासियों ने इस फेरी में भाग लेकर ” जय श्री राम ” के जयकारों से पूरे डिब्रूगढ़ को गुंजायमान कर दिया | इस शोभायात्रा में सुदूर कोलकाता से मंगवाए गए लगभग 400 किलो ( 4 क्विंटल ) गेंदा फूलों से पुष्प वर्षा की गई |  शोभायात्रा के दौरान श्री राम दरबार की आकर्षक जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया | छोटे छोटे बच्चें प्रभु श्री राम , माता सीता , हनुमान जी एवम वानरों का रूप धारण कर सबका मन मोह रहे थे | इतनी विशाल शोभायात्रा डिब्रूगढ़ शहर में पहले कभी नहीं देखी गई | यह एक ऐसी शोभायात्रा जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों की उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई | उल्लेखनीय है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भारत में एक अविस्मरणीय दिन बनाया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। वे देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता तथा संस्कारों को परिलक्षित करते हैं। इसी दृष्टि से ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में प्रभात फेरी परिवार, राणी सती दादी मन्दिर कमिटी के साथ डिब्रूगढ़ के समस्त प्रभू राम के भक्तों द्वारा 21 जनवरी को पुष्पों की वर्षा के साथ भव्य राम फेरी निकाली गयी।
असंख्य संख्या में लोगों ने इस राम फेरी में भाग लिया। श्रीराम के जयघोष के साथ विभिन्न वेशभूषा धारण किए हुए बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल थे।  महिलाएं, बच्चे,बुजुर्गों के साथ जिले के कोने-कोने से लोग शामिल हुए। ” ” श्री राम फेरी ” की लम्बाई और भव्यता इतनी विशाल थी कि बड़े-बुजूर्ग कहते सुने गये कि इससे पहले ऐसी विशाल फेरी कभी नहीं देखी गयी।
महिलाओं की भारी संख्या में शामिल होने से फेरी की पावनता बढ़ गयी। हर उम्र के लोग इस राम फेरी की भक्ति रस में लीन होकर चल रहे थे।
ऐतिहासिक भीड़ में शामिल लोगों के स्वागत के लिए भी हर वर्ग के लोगों में होड़ मची हुई थी। शोभायात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्तिगीत, संगीत में युवा झूमते नजर आए। भगवान राम से सम्बद्ध इस राम फेरी में आम आदमी से लेकर विशिष्ट अधिकारी और विधायक शामिल हुए। भगवान राम आस्था के प्रतीक हैं। सदियों से भारत का हर निवासी राम का नाम अति श्रद्धा से लेता आ रहा है। पांच सौ वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद श्रीराम लला को अपने जन्म स्थली पर आवास मिलने की खुशी डिब्रूगढ़ शहर के चप्पे-चप्पे में दिख रही थी। उक्त श्री राम प्रभात फेरी में प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज , डिब्रूगढ़ शाखा की बहनों , संस्था द्वारा राम दरबार की जीवंत झांकी , विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय , डिब्रूगढ़ के छात्रों ,जीवंत झांकी आदि विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों , सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया |  इसके साथ ही आयोजकों द्वारा गत 21 जनवरी को ही प्रातः 11 बजे से मंदिर में अखंड रामायण पाठ तथा 22 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे प्रभात फेरी , प्रातः 11 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन , उसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति , दोपहर 12.31 बजे महाआरती, दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद , सांय 5 बजे दीप दीपावली तथा सांय 6 बजे आरती आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया | कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी की सहभागिता हेतु आयोजकों द्वारा एक संदेश के जरिए कहा गया कि प्रभात फेरी परिवार एवं राणी सती दादी मंदिर समिति श्री राम फेरी को भव्य, सौम्य और ऐतिहासिक बनाने हेतु सकल डिब्रूगढ़ समाज तथा सामाजिक संस्थाओं का आभार प्रकट करता है। आप सभी की पावन सहभागिता से राम फेरी की भव्यता और सौम्यता में अलौकिक सौंदर्य प्रतिबिंबित हो सका। इतिहास साक्षी है धार्मिक प्रवृत्ति की ऐसी विशाल फेरी में न पहले कभी किसी ने शिरकत की और न ही किसी इतने विशाल हुजूम वाली फेरी देखी होगी। डिब्रूगढ़ की श्रद्धावान जनता ने रामफेरी में अपनी आस्था को उजागर कर यह सर्वविदित किया है कि अपने डिब्रूगढ़ वासी धार्मिक पथ का अनुसरण आज भी सतयुग के तपस्वी की तरह ही करते हैं। सकल डिब्रूगढ़ वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद |

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल