लायंस क्लब ऑफ लायनेस ने नेताजी जयंती मनाई
लायंस क्लब ऑफ लायनेस शिलचर ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नेताजी की 125 वी जयंती का पालन किया। 23 तारीख को दोपहर में रंगिरखारी स्थित नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात मालिनी वील तारापुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में 8 चेयर और 2 टेबल दान किया गया।
क्लब के सदस्य नूरजहां लश्कर ने अपने पुत्र डॉ अंकुर लश्कर के जन्मदिन के अवसर पर पूरा दायित्व स्वयं वहन किया। केवल इतना ही नहीं उन्होंने प्रणवानंद विद्या मंदिर के सभी छात्रों को मिठाई और फल भी वितरण किया।
नूर जहान के सेवाभावी मानसिकता का भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख स्वामी मृण्मयानंद जी महाराज ने भूरि भूरि प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम का संचालन किया प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन सतरूपा घोष तथा लायन सीमा बनिक ने। द्वितीय चरण के अनुष्ठान में लायंस क्लब ऑफ सेंट्रल के प्रदीप वनिक भी उपस्थित थे।