फॉलो करें

वरिष्ट पत्रकार दीपक उपाध्याय को मिला उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान

71 Views
नई दिल्ली: बुधवार 18 मई 2022 को इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र, दिल्ली के तत्वावधान में 12वें देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2022 का सफल आयोजन किया गया। देवऋषि नारद जी की जयंती पर पत्रकारिता जगत की महत्ता एवं पत्रकारों की तपस्या एवं बलिदान को सम्मान देने के लिए स्पीकर हॉल, कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और स्तंभकार बलबीर पुंज को जहां आजीवन सेवा नारद सम्मान दिया गया, वहीं, वरिष्ठ पत्रकार और theekhabar.com ayurvedindian.com के फाउंडिग एडिटर दीपक उपाध्याय को उत्कृष्ठ पत्रकार सम्मान दिया गया।
आशुतोष कुमार पाण्डेय, हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी को युवा पत्रकार नारद सम्मान; निशांत कुमार आज़ाद, ऑर्गनाइजर को स्त्री सरोकार/ महिला संवेदना पत्रकार नारद सम्मान; उमाशंकर मिश्र, इंडिया साइंस वायर को ग्रामीण पत्रकारिता नारद सम्मान; सुरेश कुमार जायसवाल, दूरदर्शन न्यूज़ को न्यूज़ रूम सहयोग नारद सम्मान; नुपुर जे. शर्मा, ऑप इंडिया को डिजिटल पत्रकार नारद सम्मान; प्रियंका देव, न्यूज़ जंक्शन को सोशल मीडिया पत्रकार नारद सम्मान; मिहिर सिंह, पंजाब केसरी को उत्कृष्ट छायाचित्रकार (प्रिंट) नारद सम्मान; विद्यानाथ झा, न्यूज़ नेशन को उत्कृष्ट छायाचित्रकार (टी. वी) नारद सम्मान; उमेश चतुर्वेदी को उत्कृष्ट स्तम्भकार नारद सम्मान; पी.एम. नारायणन को विदेशी पत्रकारिता नारद सम्मान (भारत संबंधित पत्रकारिता) से सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये की चेक देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय को उत्कृष्ट पत्रकार नारद सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 51,000/- रुपये की चेक देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व संपादक, पत्रकार, स्तंभकार एवं लेखक बलबीर पुंज को आजीवन सेवा नारद सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 1,00,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता तथा डॉ. संजीव कुमार बालियान, राज्यमंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य एवं आनंद नरसिम्हन, प्रबंध संपादक, नेटवर्क 18, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल