फॉलो करें

वर्ष 2024 में चार ग्रहण होंगे, एक में भी नहीं लगेगा सूतक

67 Views

जयपुर, 14 दिसंबर । वर्ष-2024 आने वाला है और पूरे साल में चार ग्रहण होंगे। इनमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को और दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल और दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को होगा। विशेष बात यह कि दोनों ग्रहण के दिन समान ही है। यानी कि पहला चंद्र और सूर्य ग्रहण सोमवार को है। वहीं दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण बुधवार को है।

पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह यूरोप, उत्तर- पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा।

सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल-2 अक्टूबर को

इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी नहीं होगा और सूतक मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में ही दिखाई देगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को होगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल