फॉलो करें

‘वासाक’ युवा संगठन का वार्षिक खेलकूद मोहनपुर में सम्पन्न

306 Views

बी.एम.शुक्लवैद्य, बिहाड़ा: काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर में युवा संगठन ‘वासाक’ का वार्षिक खेलकूद समारोहों संपन्न हुआ। संगठन की वार्षिक खेल प्रतियोगिता २४ जनवरी से शुरू हुई। २९ जनवरी शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक खेल समारोहों का समापन हुआ। ‘वासाक’ की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, कबड्डी, लंबी कूद और विभिन्न दूरी के दौड़ को शामिल किया गया था।

प्रतियोगिताओं में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी भाग लिए। शुक्रवार को मोहनपुर में शिक्षाविद वरुण सिन्हा की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे डॉ रितु सिन्हा। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथियों में से भाजपा युवा मोर्चा करीमगंज के जिला महासचिव अरूप सिन्हा, जोतिर्मय सिन्हा, समीर सिन्हा, योगेंद्र सिन्हा और अन्य व्यक्ति गण। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाले और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक खेल कार्यक्रम का संचालन प्रणय सिन्हा, रबीसेना सिन्हा और अन्य ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल