फॉलो करें

विपक्ष पर बुलडोजर की तरह गरजे सीएम योगी

62 Views
माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा-योगी
यूपी मे का..बा..सीएम ने दिया जबाब! 

भारत टाइम्स न्यूज
लखनऊ(शीतल निर्भीक)।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि हम किसी भी माफिया को नहीं बख्शेंगे।उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। यूपी में का… बा…पर योगी ने दिया जवाब ! मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया और कहा कि अब भी लोग पूछते हैं कि यूपी में का बा…। यूपी में का बा… का जवाब है यूपी में बाबा…।

यूपी में विधानमंडल सत्र जारी है। शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मामला उठाया और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि हम माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे।उन्होंने कहा कि सपा ने ही अतीक अहमद को प्रश्रय दिया है। हम किसी भी माफिया को नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा माफियाओं की पोषक है। राजूपाल हत्याकांड में अतीक अहमद दोषी है उसे सपा ने विधायक बनाकर प्रश्रय दिया। अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा कि आप खुद माफियाओं का पोषण कर रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी की भाषा पर सवाल उठाए। इस पर सदन में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दखल के बाद सदन की कार्यवाही फिर से चलने लगी।

पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी पर भी दिया जवाब!

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा की पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठाने पर कहा कि पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी का सबसे बड़ा प्रमाण जनता का आदेश है। जनता ने भाजपा के पक्ष में लगातार लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में जनादेश दिया है। यह पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी का सबसे बड़ा प्रमाण है।  

रामचरितमानस विवाद पर दिया जवाब! 

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में रामचरित मानस विवाद पर भी जवाब दिया और कहा कि इस ग्रंथ ने सदियों से हिंदू समाज को एकजुट रखा है। आज उसका अपमान हो रहा है। अगर यही बातें किसी अन्य धर्मग्रंथ के बारे में कही गई होतीं तो न जाने क्या हो जाता। उन्होंने कहा कि ताड़ना का क्या होता है… अवधी में कई बार कहा जाता है कि इतने देर से केहका ताड़ता हो… क्या ताड़ने का अर्थ मारने से है…। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को गर्व होना चाहिए कि रामचरित मानस यूपी की धरती पर रचा गया है। लेकिन हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्घि नहीं मिल सकती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल